10 अगस्त 2021 - 16:52
इस्राईल को इराक़ी गुट ने खुली धमकी दे दी, अपने साथियों का बदला ज़रूर लेंगे

इराक़ की पापुलर आर्मी में शामिल गुट असाएब अहले हक़ ने कहा है कि इस्राईल के ख़िलाफ़ हमले के बारे में हम अपने हक़ को सुरक्षित समझते हैं।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार असाएब अहले हक़ के प्रमुख क़ैस ख़ज़अली ने बग़दाद और इराक़ी प्रतिरोधकर्ता गुट के ख़िलाफ़ इस्राईल की कार्यवाहियों की कड़े शब्दों में निंदा की।

शैख़ ख़ज़अली ने कहा कि इस्राईल के हमलों की वजह से हमारे कई जवान शहीद हुए और हम जवाबी कार्यवाही का अपना हक़ सुरक्षित समझते हैं।

स्वयं सेवी बल के महासचिव ने कहा कि इस्राईल के ग़ुंडों के हाथों हमारे जवानों का ख़ून बहाया गया है जिसे हम कभी भी नहीं भूलेंगे।

शैख़ ख़ज़अली ने कहा कि इस्राईली दुश्मन इराक़ की तबाही की कोशिश में है और उसकी दुश्मनी अभी तक ख़त्म नहीं हुई है।

इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुट के महासचिव ने कहा कि हमारे पास ऐसे सबूत हैं जिनसे पता चलता है कि इस्राईली एजेन्ट इराक़ की सशस्त्र सेना को भंग करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि इस्राईल से पहले अपने स्थानीय एजेन्टों द्वारा इराक़ में विध्वसंक कार्यवाहियों में लिप्त था लेकिन अब उसके अपने एजेन्ट इराक़ के विभिन्न प्रांतों में सक्रिय हैं।

इराक़ के स्वयं सेवी बल के महासचिव ने इराक़ के पश्चिमी शहर अंबार में इस्राईली एजेन्टों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्राईली जासूस एनजीओज़ और कुछ कंपनियों द्वारा जाली पासपोर्ट पर इराक़ में मौजूद हैं।

उनका कहना था कि इस्राईली इस बात पर विश्वास रखते हैं कि बाबिल की धरती या वर्तमान इराक़ और उसमें रहने वालों को तबाह कर दिया जाना चाहिए और इस्राईली इस धरती के पेड़ों तक को तबाह किए जाने का इरादा रखत हैं।